Home / Odisha / कलाहांडी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक यात्री जख्मी

कलाहांडी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक यात्री जख्मी

कलाहांडी. जिले के कोकसरा ब्लॉक के अंतर्गत केंदुगुड़ा गांव में बीजू एक्सप्रेसवे के पास बस के पलट जाने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. यह हादसा कल शाम हुआ. बस छत्तीसगढ़ के देवभोग से हैदराबाद जा रही थी. इसमें लगभग 45 मजदूर सवार थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बचाया और घायलों को कोकसरा और धर्मगढ़ अस्पताल पहुंचाया. बस चालक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं. हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव में जुटी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …