Home / Odisha / वनकर्मियों पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार

वनकर्मियों पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार

ढेंकानाल. ढेंकानाल में पत्थर की खदान माफिया द्वारा सात प्रभागीय वनकर्मियों पर हमला करने के एक दिन बाद पुलिस ने निहालप्रसाद क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कालिया उर्फ अर्जुन नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने आधिकारिक रिवाल्वर और सेल फोन भी बरामद किया जो हमले के दौरान वन कर्मियों से छीन लिया गया था. कथित तौर पर  जिले के निहालप्रसाद ब्लॉक में करदाबानी जंगल में अवैध पत्थर खदानों के संचालन की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की पांच टीमों ने शनिवार को छापेमारी की थी. आरोप है कि इस दौरान 25 से अधिक पत्थर खदान माफियाओं ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया. उन्होंने कथित तौर पर एक आधिकारिक रिवॉल्वर और उनके सभी सेल फोन भी छीन लिए और वन कर्मियों पर पथराव भी किया. गंभीर रूप से घायल वन कर्मियों को बारपड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया. वन विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद ढेंकानाल एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इसके आधार पर कालिया को कल गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …