Home / Odisha / पुरी हिरासत मौत मामले पुलिस अधिकारी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग

पुरी हिरासत मौत मामले पुलिस अधिकारी के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग

  •  प्रशासन मामले में सबूत नष्ट करने में जुटा

पुरी. पुरी में गत 18 नवंबर को बासेलीसाही थाना के हिरासत में एक आरोपित के रमेश को पुलिस द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा सबूत नष्ट कर हत्या को अलग रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक जयंत षड़ंगी ने पुरी में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि के. रमेश को पीट-पीटकर हत्या करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर अभी तक 302 का मामला क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व अन्य संगठनों द्वारा इस मामले में लगातार विरोध और प्रतिवाद किए जाने के बाद राज्य सरकार केवल तत्कालीन एसपी को के तबादला करके चुप बैठी हुई है. उसने कहा कि तत्कालीन एसपी योजनाबद्ध तरीके से इसे पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान मृत्यु होने की कहानी चलाने का प्रयास कर रहे हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …