Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 393 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 393 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 393 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 323757 हो गई है. अभी तक राज्य में 318683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3214 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 393 नये मामलों में से 228 संगरोध से हैं, जबकि 165 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 27 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में सर्वाधिक से 47 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले से 47, बालेश्वर जिले से 21, बरगढ़ जिले से 26, भद्रक जिले से 3, बलांगीर जिले से 2 नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले से 1, कटक जिले से 24 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले से 5, ढेंकानाल जिले से 3 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जबकि गजपति जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. इसी तरह गंजाम जिले से 14, जगतसिंहपुर जिले से 2, जाजपुर जिले से 16, झारसुगुड़ा जिले से 18, कलाहांडी जिले से 7, कंधमाल जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 7, केन्दुझर जिले से 7, खर्दा जिले से 39 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मालकानगिरि जिले से 1, मयूरभंज जिले से 26, नवरंगपुर जिले से 4, नय़ागढ़ जिले से 5 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. नुआपड़ा जिले से 13, पुरी जिले से 14, रायगड़ा जिले से 6, संबलपुर जिले से 27 संक्रमित पाये गये हैं, जबकि सोनपुर से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. सुंदरगढ़ जिले से 44 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …