Home / Odisha / ओडिशा के कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

ओडिशा के कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भुवनेश्वर. भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, कल छह जिलों में घने कोहरे की संभावना है. इनमें शामिल कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, पुरी, केंद्रापड़ा और नयागढ़ जिलों के लिए एक पीला चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही अगले 24 घंटों में बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, कंधमाल, रायगड़ा, कलाहांडी, बौध, अनुगूल और ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर तड़के मध्यम से घना कोहरा छा सकता है. 11 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे से 12 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे तक बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, बौध, अनुगूल, कलाहांडी और ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर तड़के मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में घने कोहरे की संभावना को लेकर पीली चेतावनी जारी की गयी है. 12 दिसंबर की रात 8.30 बजे से 13 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे तक कटक, जगतसिंहपुर, नयागढ़, खुर्दा और पुरी जिलों में तड़के कुछ स्थानों पर मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. कटक, जगतसिंहपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरा छाए रहने की संभावना को लेकर पीली चेतावनी जारी की गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …