Home / Odisha / कटक मारवाड़ी समाज का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर 13 को

कटक मारवाड़ी समाज का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर 13 को

कटक. कटक मारवाड़ी समाज की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन 13 दिसंबर को किया जायेगा. सीएमएस कार्यालय, मारवाड़ी हिंदी विद्यालय, बालू बाजार में आयोजित होने वाला शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा. इस शिविर का संचालन व परामर्श कटक शहर के जाने-माने डाँक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा. आर्थोपेडिक, डेंटल, आई, कार्डियोलाजी, न्यूरोलाजी और जनरल मेडिसिन से संबंधित विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे. यह जानकारी कटक मारवाड़ी समाज की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए अध्यक्ष किशन मोदी ने सभी लोगों से उपरोक्त शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है. इस दौरान रक्त परीक्षण भी किया जायेगा. इसलिए लोगों से खाली पेट आने की अपील की गयी है. इस दौरान लिवर फंक्सन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, रेनल फंक्शन टेस्ट, रेंडम फास्टिंग टेस्ट, एचबी ए-1सी, कंप्लिट थायरायड और आयरन डिफिसिएंसी टेस्ट किया जायेगा. कुल 58 प्रकार की जांच की जायेगी.

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …