Home / Odisha / कंधमाल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

कंधमाल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

भुवनेश्वर. कंधमाल जिला के गोचापड़ा के एक गाँव में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) – जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) और माओवादियों के बीच हुए काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान एक महिला माओवादी की मौत हो गई. यह जानकारी डीजीपी अभय ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी और डीवीएफ की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया. इसी दौरान कंधमाल जिले के गोचापड़ा में एसओजी और डीवीएफ की संयुक्त टीम और सीपीआई माओवादी के केकेबीएन डिवीजन के कैडरों के बीच मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान दो आग्नेयास्त्र और गोला बारूद जब्त किए गए. साथ ही वर्दी में एक महिला माओवादी का शव इलाके से बरामद किया गया. यहां माओवादियों ने पहले गोलाबारी की और हमारी एसओजी और डीवीएफ ने जवाबी कार्रवाई की. माओवादी हमारी सेना की गोलीबारी का सामना नहीं कर सके और इलाके से भाग चले. मैं नक्सलियों से फिर से हथियार छोड़ने, आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह करता हूं. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …