Home / Odisha / ओडिशा में मतदान केंद्रों के तर्ज पर होगा कोविद वैक्सीन केंद्र

ओडिशा में मतदान केंद्रों के तर्ज पर होगा कोविद वैक्सीन केंद्र

  • मतदान की तरह लाइन में लग कर लेना होगा टीका

भुवनेश्वर. कोरोना को लेकर देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने की संभावनाओं के बीच ओडिशा में इसके लिए एक अनोखा केंद्र बनाया जायेगा, जहां मतदान केंद्रों की तर्ज पर कोविद वैक्सीन केंद्र होगा. लोगों को मतदान देने की तरह लाइन में खड़े होकर टीका लेना होगा. गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने कहा कि राज्यों की वसूली दर बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है. इसी तरह, दैनिक नए मामले की रिपोर्टिंग दर 1 प्रतिशत से 0.96 प्रतिशत कम हो गई है. महापात्र ने कहा कि राज्य सरकार ने वैक्सीन कार्यक्रमों को लागू करते हुए चुनाव मॉड्यूल को अपनाने का फैसला किया है. जैसे लोग वोट डालने के लिए बूथों पर जाते हैं, वे वैक्सीन लेने के लिए आएंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …