Home / Odisha / बच्चों में ऑनलाइन प्रतिभा की खोज कार्यक्रम की शुरुआत

बच्चों में ऑनलाइन प्रतिभा की खोज कार्यक्रम की शुरुआत

कटक. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (बाल विकास) द्वारा बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतिभा की खोज कार्यक्रम का आयोजन 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया जा रहा है. इस बारे में जानकारी देते हुए सम्मेलन की राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख सुशीला फरमानिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लाखोटिया, राष्ट्रीय सचिव रेखा लाखोटिया की सहमति से हमारे देश के भविष्य इन नौनिहालों के लिए समय की मांग अनुसार, कोरोना काल के इस विपत्ति भरे समय में हम एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं, जिससे बच्चे अपनी प्रतिभाओं का घर बैठे ही प्रदर्शन कर सकते हैं.  कार्यक्रम के विषयों में संस्कार संस्कृति – नृत्य, गान ,वाद्य यंत्र, श्लोक, मंत्र उच्चारण इत्यादि, विज्ञान – एक्सपेरिमेंट्स, 2020 में विज्ञान की खबरें, खेलकूद – इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स, खानपान – ऑर्गेनिक, फायर लेस कुकिंग, स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन इत्यादि, भारत की सैर – आप जिस शहर में रहते हैं, उस प्रदेश की या आपके जीवन की किसी एक भारतीय यात्रा की जानकारी का विवरण शामिल हैं. इसमें कार्यक्रम में सब जूनियर में कक्षा 3 -4, जूनियर में कक्षा 5- 6, सब सीनियर में कक्षा 7-8 , सीनियर में कक्षा 9-10, सुपर सीनियर में कक्षा 11-12 के बच्चे भाग ले सकते हैं. इसके लिए प्रतिभागी स्थानीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा से संपर्क कर सकते हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …