Home / Odisha / ओडिशा में शीघ्र खोले जा सकते हैं कॉलेज

ओडिशा में शीघ्र खोले जा सकते हैं कॉलेज

  • उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने की घोषणा

भुवनेश्वर. राज्य सरकार शीघ्र कॉलेज खोलने पर विचार कर रही है. इस संबंध में सरकार शीघ्र अंतिम निर्णय लेगी.  राज्य के उच्च शिक्षा सचिव शाश्वत मिश्र ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यूजी व पीजी के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं देरी से होंगी. क्लास में 70 80 दिन की पढ़ाई के बाद ही परीक्षा होगी. यदि कॉलेज खोलने में विलंब होगा तो फिर सिलेबस को कम किया जा सकता है. ऑनलाइन पढ़ाई से परीक्षा करने पर पास दर घट सकती है. उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का लॉकडाउन से पूर्व फिजिकल क्लास समाप्त हो गया था. इसलिए उन्हें परीक्षा की अनुमति दी गई है. इसी तरह स्टेट ओपन युनिवर्सिटी की परीक्षा की अनुमति दी गई है, क्योंकि वहां क्लास नहीं होती है. सप्ताह में एक बार बच्चे अपने संदेह दूर करने के लिए आते हैं. इसमें भी  अनेक बच्चे नहीं आते.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …