Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत

  • राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1794 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और पांच संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1794 हो गयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है. खुर्दा जिले में 53 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और रूमेटिक हृदय रोग से भी पीड़ित था. केंदुझर में 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. मयूरभंज जिले में 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थी. सुंदरगढ़ जिले में एक 66 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो क्रोनिक किडनी रोग, मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …