Home / Odisha / ढेंकानाल में बंदूक के बल पर डकैती

ढेंकानाल में बंदूक के बल पर डकैती

ढेंकानाल. कामाख्यानगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत सरदेईपुर गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के यहां डाका डालने का मामला प्रकाश में आया है. कुछ ही दिनों बाद इस शिक्षक के बेटे का विवाह होने वाला है. इस समारोह से पहले ही कल रात एक डकैत गिरोह ने हमला बोला और सभी सोने के गहने और लाखों रुपये की नकदी लूटे चलते बने. शिक्षक की पहचान प्रमोद सतपथी के रूप में बतायी गयी है. इन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी है और कामाख्यायनगर पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है. दर्ज लिखित शिकायत के अनुसार, कल देर रात 10-12 सशस्त्र गुंडों का एक गिरोह घर में घुस आया. बंदूक की नोंक पर परिवार के सभी सदस्यों को धमकाते हुए उन्हें एक कमरे के अंदर बंद कर दिया और शादी के उद्देश्य के लिए रखे गए सभी सोने के गहने और नकदी लेकर चलते बने. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …