Home / Odisha / भारत बंद सफल रहा – भाकपा

भारत बंद सफल रहा – भाकपा

भुवनेश्वर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दावा किया कि भारत बंद को राज्य में अभूतपूर्व सफलता मिली. साथ ही पार्टी ने इस बंद को समर्थन करने के लिए राज्य की जनता को अभिनंदन ज्ञापित किया है. पार्टी द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि लंबे समय से कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिद पर होने के कारण इसमें सफलता नहीं प्राप्त हो रही है. यह कानून किसान उपभोक्ता वह जन विरोधी कानून है, लेकिन एनडीए सरकार लोकतांत्रिक आंदोलन को भी दबाना चाहती है. ऐसे में राज्य की जनता ने इस बंद को सफल कर एक एक संदेश दिया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि भुवनेश्वर में आज के आंदोलन में प्रदेश सचिव आशीष कानूनगो, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामकृष्ण पंडा, सह सचिव प्रशांत मिश्र, जयंत दास, नारायण रेड्डी, सरोजना व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. इन लोगों ने रेलवे स्टेशन मास्टर कैंटीन बस अड्डा से राजमहल चौक तक विरोध रैली निकाली.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …