Home / Odisha / खेतराजपुर धर्मशाला के पास 20 शैय्या वाले रैनबसेरा का उद्घाटन

खेतराजपुर धर्मशाला के पास 20 शैय्या वाले रैनबसेरा का उद्घाटन

  •  सड़क किनारे सोने वाले लोगों की मदद के लिए मारवाड़ी युवा मंच, खेतराजपुर एवं संबलपुर नगर निगम आगे आये

खेतराजपुर. मारवाड़ी युवा मंच खेतराजपुर एवं संबलपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान से सर्दी में सिकुड़ते, सड़क किनारे अपना जीवन जापन करते बेघर लोगों के लिए 20 बेडेड रैनबसेरा का उद्घाटन खेतराजपुर धर्मशाला के पास किया गया. इसके उद्घाटन अवसर पर संबलपुर नगर निगम के और से रवीन्द्र पटेल, डिप्टी कमिश्नर, सुभानकर मोहन्ती, एनफोर्समेंट अफसर, ममता नायक, खेतराजपुर थाना अधिकारी के साथ-साथ उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक जालान, प्रांतीय महासचिव जय दयाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सजन भूत, संबलपुर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मंतूराम अग्रवाल, चंद्र कुमार सराफ, मधु केड़िया, दिलीप शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच खेतराजपुर के संगरक्षक युवा माधव डालमिया, सचिव सचिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गणेश पालीवाल, पराग अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक राजू जिंदल, अरुण आजाडीवाल, ऋषि पोद्दार, अभिषेक अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, संबल के सुब्रत पंडा के कई गणमान्य व्यक्ति एवं मंच के युवा साथी उपस्थित थे.

शुरुआत में ही 15 लोगों ने इसका लाभ उठाया. यहाँ पर सोने की व्यवस्था के साथ-साथ कम्बल, मच्छरदानी इत्यादि वस्तुओं की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही साथ कोरोना की परिस्थिति का भी ध्यान रखते हुए सेनिटाइजर एवं मास्क की भी सुविधा उपलब्ध है. यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच, खेतराजपुर की ओर से दी गयी है. साथ मंच ने कहा है कि हमारा उद्देश्य यह है कि इस ठिठुरती ठंड में रात को बाहर सड़क पर सोने वाले लोगों को रात्रि में उचित आश्रय मिले.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …