Home / Odisha / गंजाम में 30 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त

गंजाम में 30 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त

ब्रह्मपुर. पुलिस और आबकारी अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कार्रवाई किए जाने के बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों में गांजा और अन्य नशीली वस्तुओं की तस्करी बेरोकटोक जारी है. इसी क्रम में सोमवार को जिले में पटापुर पुलिस सीमा के अंतर्गत कुशनापुर गाँव में 30 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया गया. पटापुर पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त छापेमारी के बाद एक तस्कर के घर से गांजा को जब्त किया गया. परिवार के सभी सदस्य फरार बताये गये हैं. इससे एक दिन पहले तप्तपाणी थाना क्षेत्र के टी गोविंदपुर क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ भूमि पर गांजे की खेती को नष्ट कर दिया गया था. इसी तरह 23 नवंबर को मोहना पुलिस और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने गजपति जिले में कई स्थानों पर आग लगाकर 17.28 करोड़ रुपये से अधिक की गांजे की खेती को नष्ट कर दिया था. छापेमारी के दौरान बाघमरी पंचायत के अंतर्गत बुदनी और कदमुली क्षेत्रों में 86 एकड़ से अधिक भूमि में गांजे की खेती को नष्ट कर दिया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …