Home / Odisha / ढेंकानाल में हाथी के हमले में एक और किसान की मौत

ढेंकानाल में हाथी के हमले में एक और किसान की मौत

ढेंकानाल. स्थानीय फॉरेस्ट रेंज के घाटिपीसी क्षेत्र में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. यह घटना सोमवार रात को हुई है. मृतक की पहचान बुढेइबरेनी गांव निवासी चायना साहू के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार यह किसान की सोमवार रात को खेत में अपनी फसलों की रखवाली कर रहा था. इस दौरान मध्यरात्रि में एक हाथी उस पर हमला बोल दिया. इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रहा. ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर आज सुबह शव को ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कुछ दिन पहले भी एक हाथी के हमले में गोंदिया क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …