Home / Odisha / डा संबित पात्र को कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकिम ने भेजी कानूनी नोटिस

डा संबित पात्र को कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकिम ने भेजी कानूनी नोटिस

भुवनेश्वर. नयागढ़ जिले की पांच साल की बच्ची परी की घटना में कांग्रेस विधायक पैसे लेकर जान-बूझकर विधानसभा में चुप रहने के संबंधी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्र द्वारा दिए गए बयान को लेकर कटक से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी है. उन्होंने इस नोटिस में कहा है कि कांग्रेस विधायकों के प्रति अरुचि कर बयान देने के कारण डॉक्टर पात्र सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें अन्यथा वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

उन्होंने कहा कि परी मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पात्र ने कांग्रेस के 9 विधायकों के खिलाफ जिस ढंग से निराधार बयान दिया है, केवल इतना ही नहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जबरदस्ती इस घटना के साथ जोड़ने का प्रयास किया है. सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेस विधायकों पर परी मामले में पैसे लेने के संबंध में बयान देना उनकी हताशा भरे मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इससे विधायकों के सम्मान को नुकसान पहुंचा है. कटक शहर के लोगों के स्वाभिमान के साथ-साथ भी डा पात्र ने उपहास किया है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मन में कष्ट हुआ है. ऐसे में पात्र सभी से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई को लेकर तैयार रहें.

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …