Home / Odisha / किसानों के भारत बंद को कांग्रेस देगी पूर्ण समर्थन – निरंजन

किसानों के भारत बंद को कांग्रेस देगी पूर्ण समर्थन – निरंजन

  • किसानों के भारत बंद को लेकर बीजू जनता दल क्यों है चुप – निरंजन

भुवनेश्वर. केंद्र में मोदी सरकार द्वारा पारित किये गये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने आगामी 8 दिसंबर को पूरे देश का बंद का आह्वान दिया है. इसे कांग्रेस ने पूर्ण रूप से समर्थन दिया है. मंगलवार को आयोजित होने वाले इस बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम करेंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों में भी इस मामले में किसानों का साथ दे रहे हैं, लेकिन बीजू जनता दल ने इस मामले को लेकर चुप्पी बनाया हुआ है. उन्होंने कहा कि देश के देश भर से किसान आंदोलित हैं और विभिन्न हिस्सों से आंदोलन को समर्थन मिल रहा है. क्षेत्रीय पार्टियां इस आंदोलन को समर्थन कर भारत बंद को समर्थन कर रही हैं. ऐसी स्थिति में बीजू जनता दल की चुप्पी बनाकर रखना किसानों के साथ धोखा है. बीजू जनता दल को किसानों का समर्थन करना चाहिए, लेकिन वह इस मामले में चुप रहने के कारण यह प्रमाणित करती है कि जनता विरोधी है तथा भाजपा के साथ मिली हुई है. उन्होंने कहा कि यह किसानों के संबंध में कानून से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. दोनों किसानों के खिलाफ हैं. फिर से प्रमाणित हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसानों के साथ देगी तथा पूरे प्रदेश में सभी इलाकों में बंद को सफल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कल रास्ते पर उतरेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …