Home / Odisha / रायगड़ा में 302 किलोग्राम गांजा के साथ एक पकड़ाया

रायगड़ा में 302 किलोग्राम गांजा के साथ एक पकड़ाया

सुधाकर कुमार शाही, कटक
स्पेशल टास्क फोर्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 302 किलोग्राम गांजा और अन्य हानिकारक सामग्री जब्त की है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसटीएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. बताया गया है कि गुप्त विश्वसनीय जानकारी के आधार पर टीम ने रायगड़ा जिले के गनूपुर थाना क्षेत्र के लिमामोड के पास स्टेट हाई वे-326 पर आज नारकोटिक ड्रग्स के अवैध व्यापार के एक मामले का पता लगाया. इसके परिणामस्वरूप एक आरोपी व्यक्ति, जिसका नाम अयूब साबर को पकड़ा गया. वह नुआगां थाना क्षेत्र के पुतसिंहा का बताया गया है. जांच के दौरान उसके कब्जे से 302 किलोग्राम गांजा और अन्य हानिकारक सामग्री जब्त हुई. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए गुनूपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …