Home / Odisha / एबीवीपी ने अंबेडकर की पुण्यतिथि को मनाया

एबीवीपी ने अंबेडकर की पुण्यतिथि को मनाया

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर इसे सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया. प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब के भारतीय समाज को देन के संबंध में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. परिषद की भुवनेश्वर महानगर इकाई द्वारा इस अवसर पर राजघानी के एजी चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. परिषद के प्रदेश मंत्री शशिकांत मिश्र ने इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए राष्ट्र के प्रति बाबा साहेब के योगदान के संबंध में जानकारियां प्रदान की. इस कार्यक्रम में महानगर सचिव संबित प्रसाद रावत, राज्य सह सचिव संगीता पंडा, विश्वश्री स्वामी, आर्य सुलेखा, सुभस्मिता दास, पायल प्रियदर्शिनी, सुधांशु साहू, रंजीत नायक, भुवनेश्वर महानगर सचिव मिलन महापात्र व अन्य उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …