Home / Odisha / एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

भद्रक. जिले में एक व्यक्ति को एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को भद्रक जिले में धुसुरी थाना क्षेत्र के नरहरिपुर गांव में अपने ससुराल के यहां ठहरे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान राजेंद्र मल्लिक के रूप में की गयी है. आरोपी जाजपुर जिले के बारी का निवासी है. यह कथित तौर पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर लोगों की फ्लाइट टिकट बुक करता था और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने हजारों रुपये भी ऐंठता था. आरोप है कि वह नकली पहचान के साथ खोले गए आठ से अधिक बैंक खातों में धन एकत्र किया है. दिल्ली के एक निवासी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे ओडिशा होने का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने एक करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …