Home / Odisha / सेल ने कच्चे इस्पात उत्पादन में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, बिक्री में 2.7 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि

सेल ने कच्चे इस्पात उत्पादन में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, बिक्री में 2.7 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) ने नवंबर, 2020 के दौरान कच्चे इस्पात के उत्पादन में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। नवंबर में इसका कुल उत्पादन 1.417 मिलियन टन रहा। पिछले साल की समान अवधि (सीपीएलवाई) के दौरान 1.328 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था।इसके पांच एकीकृत इस्पात संयंत्रों (आईएसपीएस) में नवंबर, 2020 में 1.402 मिलियन टन उत्पादन हुआ। इससे पहले नवंबर, 2019 में यह आंकड़ा 1.303 मिलियन टन था।

इसके अलावा सेल ने बिक्री के मामले में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। कंपनी ने नवंबर, 2020 में 1.39 मिलियन टन इस्पात की बिक्री की है। चालू वित्तीय वर्ष (2020-21) के शुरुआती महीनों में कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद अप्रैल-नवंबर, 2020 की अवधि में निरंतर सुधार की वजह से संचयी बिक्री में 2.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस अवधि में लॉकडाउन की वजह से मांग इसके उत्पादन और मांग में काफी कमी देखी गई थी।

सेल के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार चौधरी ने कंपनी के इस प्रदर्शन पर कहा, ‘नवंबर, 2020 के दौरान यह प्रदर्शन बाजार की स्थितियों में सुधार के साथ मिलकर सेल द्वारा कोविड से पहले के स्तर को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दिखाता है। बाजार में वर्तमान वृद्धि के अवसर का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करने अलावा सेल ने घरेलू के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी अपनी बिक्री बढ़ाने की दिशा में कई पहले की हैं। इसने कंपनी के इनवेंटरी के स्तर को नीचे लाने के साथ-साथ इसकी बैलेंस शीट के लीवरेज को काफी सीमा तक घटाने में मदद की है।’इसके अलावा उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के संबंध में आश्वस्त है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …