Home / Odisha / एनएनकेएस आठ को देशव्यापी बंद का समर्थन करेगा

एनएनकेएस आठ को देशव्यापी बंद का समर्थन करेगा

भुवनेश्वर. किसानों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले राज्य आधारित संगठन, नव निर्माण कृषक संगठन (एनएनकेएस) आठ दिसंबर को नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी बंद के आह्वान का समर्थन करेगा. एनएनकेएस के संयोजक अक्षय कुमार ने बताया कि वे किसानों की प्रमुख मांगों पर कृषि नेताओं के साथ चर्चा के बाद केंद्र सरकार के कदम का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो हम आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान का समर्थन करेंगे. कुमार ने ओडिशा के किसानों से भी बंद के समर्थन में सामने आने और इसे सफल बनाने की अपील की है.

 

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …