Home / Odisha / ओडिशा में और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, कुल मौतों की संख्या 1760 हुई

ओडिशा में और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, कुल मौतों की संख्या 1760 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1760 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में केन्दुझर जिले में 2 मरीज शामिल हैं, जबकि मयूरभंज, मालकानगिरि व नुआपड़ा जिले में 1-1 मरीज शामिल हैं. केन्दुझर जिले में एक 65 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है. वह मधुमेह व हृदयरोग से पीड़ित थी. केन्दुझर जिले में 64 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. मयूरभंज जिले में एक 75 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है. वह क्रोनिक किडनी की बीमारी व एनिमिया से पीड़ित थी. मालकानगिरि जिले में एक 40 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है. नुआपड़ा जिले में 40 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह सिकल सेल से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …