Home / Odisha / 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन होगी

10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन होगी

भुवनेश्वर. राज्य में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आनलाइन नहीं, बल्कि आफलाइन होगी।  राज्य के विद्यालय व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने कहा है कि ऑफलाइन परीक्षा होगी। उसके अनुसार ओडिशा में भी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जन शिक्षा विभाग ने सभी बच्चों को ऑनलाइन से जोड़कर पढ़ाई कराने में अभी तक समर्थ नहीं हुआ है। अतः विद्यालय में पढ़ाई के बाद ही परीक्षा होगी। इसलिए फरवरी में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नौवीं  से बारहवीं तक स्कूल खोलने को लेकर सभी पक्षों के साथ बातचीत चल रही है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उधर स्कूल की फीस के संबंध में उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल की फीस को लेकर किसी प्रकार की नीति नहीं है। यह बात सरकार ने हाईकोर्ट में कही है। केवल के लिए एक विशेष स्थिति उत्पन्न हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …