Home / Odisha / पुरी में सड़क हादसों में दस घायल, कई गंभीर

पुरी में सड़क हादसों में दस घायल, कई गंभीर

पुरी: पुरी-सतपाड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में कम से कम दस लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी गयी है. ये हादसे कल शाम को हुए हैं. खबरों के अनुसार, ये हादसे सुनामुहिन चौक, ब्रह्मगिरि ढाबा चौक, कॉलेज चौक, ब्लॉक चौक और कठुआ अरेदी चौक पर हुए. घायलों को शुरू में रीबाना नुआगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ले जाया गया और बाद में उनमें से पांच को गंभीर चोटों के कारण पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में भेज दिया गया. ये हादसे एक कार की वजह से हुए, जिसे लोगों ने पकड़ा और पुलिस ने कार को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …