Home / Odisha / आईएफएस अधिकारी के बेटे आकाश पाठक के तीन बैंक खातों में कुल 14.77 करोड़ जमा

आईएफएस अधिकारी के बेटे आकाश पाठक के तीन बैंक खातों में कुल 14.77 करोड़ जमा

भुवनेश्वर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के बेटे आकाश पाठक के तीन बैंक खातों में कुल 14.77 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. यह जानकारी सतर्कता निदेशालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. इसमें बताया गया है कि भुवनेश्वर और पुणे में उनके बेटे आकाश पाठक के तीन बैंक खातों के विवरणों का विश्लेषण से पता चला है कि  9.48 करोड़ रुपये की नकद जमा और ट्रांस्फर और क्लियरिंग के माध्यम से 5.29 करोड़ रुपये जमा किया गया है. जमीन के रिकॉर्ड और शैक्षिक खर्च का सत्यापन किया जा रहा है. विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन वन विभाग के अधिकारियों (एक डीएफओ, दो एसीएफ) की जांच की. इसके अलावा अपार्टमेंट से प्रासंगिक सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए और अपार्टमेंट की तलाशी ली गई. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राजगंगपुर, संबलपुर, बलांगीर, अनुगूल, बौध, कोरापुट, ब्रह्मपुर आदि के साथ-साथ पीसीसीएफ और वन और पर्यावरण विभाग के कार्यालय तथा अभय कांत पाठक की पूर्व पोस्टिंग कार्यालयों की पहले जांच की गयी थी. राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, भुवनेश्वर के अधिकारियों ने जब्त सेल फोन, लैपटॉप और अन्य जब्त उपकरणों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है. एसआईटी में 3 एडिशनल एसपी, 4 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, बैंक कंसल्टेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट और फॉरेंसिक ऑडिटर और अन्य शामिल हैं. वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी और पूर्व एडीएल पीसीसीएफ अभय कांत पाठक और उनके बेटे आकाश को 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …