Home / Odisha / कक्षाएं चलाने पर राजधानी में एक विद्यालय सील

कक्षाएं चलाने पर राजधानी में एक विद्यालय सील

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम ने आज कथित तौर पर कोविद-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर शहर के एक स्कूल को सील कर दिया है. बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर-पूर्व ज़ोन के ज़ोनल डिप्टी कमिश्नर अंशुमान रथ के नेतृत्व में एक टीम ने चिंतामणिश्वर इलाके में स्थित एक स्कूल को अपने परिसर में ऑफ़लाइन कक्षाएं चलाने के लिए सील कर दिया है. बताया गया है कि टीम ने स्थान पर पहुंचने पर यह पाया कि उपरोक्त स्कूल अपने परिसर के अंदर अपने छात्रों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं चला रहा था और परीक्षाएं भी आयोजित कर रहा था, जो कि ओडिशा सरकार और भुवनेश्वर नगर द्वारा निर्धारित कोविद-19 दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था. निगम के अनुसार, इस विद्यालय का नाम चिंतामणिश्वर स्थित साईं सरस्वती विद्या मंदिर है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …