Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से मौत का ग्राफ गिरा, 24 घंटे में सिर्फ पांच की मौत

ओडिशा में कोरोना से मौत का ग्राफ गिरा, 24 घंटे में सिर्फ पांच की मौत

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से मौत का ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिर रहा है. बीते 24 घंटे में सिर्फ पांच संक्रमितों की मौत हुई है. कोरोना से सर्वाधिक तीन संक्रमितों की मौत पुरी जिले में हुई है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर जिले में 39 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. खुर्दा जिले में 68 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. पुरी जिले में 36 व 78 वर्षीय पुरुष तथा 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है. 78 वर्षीय पुरुष मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप और सीओपीडी से भी पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …