Home / Odisha / परी हत्या मामला – हमने कांग्रेस विधायक दल के नेता के निर्देश का ही पालन किया – सालुजा

परी हत्या मामला – हमने कांग्रेस विधायक दल के नेता के निर्देश का ही पालन किया – सालुजा

भुवनेश्वर. परी हत्या मामले में विधानसभा में कांग्रेस के रुख के बाद भाजपा ने जहां कांग्रेस पर बीजद सरकार के सुरक्षा कवच होने का आरोप लगाया है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सालुजा ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र के निर्देश का ही पालन किया है. सालुजा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस ने जो स्टैंड लिया, उससे वह व्यक्तिगत रूप से नाखुश हैं, लेकिन पार्टी के विधायक दल के नेता का निर्देश को मानना उनके लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि परी हत्या मामले में भाजपा ने जो रुख लिया, उससे भाजपा को लाभ होगा, लेकिन क्योंकि कांग्रेस विधायक दल के नेता ने जो निर्देश दिया है, उसी पर कायम रहना विधायकों का फर्ज है. अतः उन्होंने ऐसा ही किया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता के कहने के अनुसार, विधायक कार्य करते हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता ने पार्टी के विधायकों से कहा था कि वे इस मामले में सरकार का विरोध छोड़कर चर्चा में भाग लें. उल्लेखनीय है कि परी हत्या मामले में कांग्रेस ने एसआईटी गठित करने की मांग करने के साथ-साथ मंत्री के त्यागपत्र की मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा एसआईटी गठित करने संबंधी घोषणा के बाद कांग्रेस ने विरोध बंद कर दिया. साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा था कि एसआईटी का गठन किया जाना कांग्रेस की जीत है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …