Home / Odisha / गजपति में दो की मौत, तीन जख्मी

गजपति में दो की मौत, तीन जख्मी

परालखेमुंडी/ब्रह्मपुर. गजपति जिले में कार्तिक पूर्णिमा और बोइता बंदान के त्योहार के अवसर पर एक हादसे में दो युवक मारे गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. गंभीर रूप से घायल तीनों को गंजाम जिले के ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों मृतकों की पहचान दमादुआ गाँव के सिनू नायक (15) और छेलीगड़ा गाँव के रगमसान वीर के रूप में हुई है. यह हादसा अताबा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दमदुआ गांव के पास हुई. बताया गया है कि यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गयी थी, जिसमें दो की मौत हुई.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …