Home / Odisha / 60 हाथियों के झुंड का कहर, लोगों में दहशत

60 हाथियों के झुंड का कहर, लोगों में दहशत

सोनपुर. जिले के बिनिका इलाके में पिछले दो सप्ताह से 60 जंगली हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचा रखा है. इस झुंड ने कई एकड़ जमीन में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है. इससे स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोग अपने घरों की छतों पर सोने के लिए मजबूर हैं, जबकि यह शहर राज्य में सबसे ठंड शहर रहा है. जानकारी के मुताबिक, बीती रात बिनिका ब्लॉक के अंतर्गत झारपड़ा गांव में हाथियों ने घुसकर तीन घरों को नुकसान पहुंचाया. एक ग्रामीण के घर के अंदर संग्रहित तीन क्विंटल चावल को भी खा गये. इनके दहशत का आलम यह है कि जिनके घर में छत नहीं है, वह दूसरों के घर की छत में रात गुजार रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से इन हाथियों के उत्पात से मुक्ति दिलाने की मांग की है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …