Home / Odisha / लाला को पुलिस ने रिमांड पर लिया, आईआईएफएल में होगी पूछताछ

लाला को पुलिस ने रिमांड पर लिया, आईआईएफएल में होगी पूछताछ

सुधाकर कुमार शाही, कटक
कटक में इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल) की नयासारक शाखा से करोड़ों की लूट के मास्टरमाइंड लाला अमृत सागर राय को कमिश्नरेट पुलिस ने तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. लाला के साथ दो अन्य साथियों को कल पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस बैंक से सोने की हेराफेरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए रिमांड अवधि के दौरान तीन व्यक्तियों से पूछताछ करेगी. ट्विन सिटी के पुलिस कमिश्नर सुधांशु षाड़ंगी ने कल कहा था कि लाला पिछले पांच साल से आईआईएफएल में स्वर्ण मूल्यांकक के रूप में काम कर रहा था. साथ ही वित्त कंपनी के कुछ अन्य कर्मचारी भी बैंक में गिरवी रखे सोने के गहनों की हेराफेरी करने में लगे थे. इससे पहले शनिवार को स्वर्ण व्यापारी सहित तीन व्यक्तियों को, मंगलाबाग क्षेत्र की सरोज प्रृष्टि, आलमचंद बाजार क्षेत्र के ललित कुमार सोढ़ी और वित्त कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड हरमोहन दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. प्रृष्टि और सोढ़ी लाला के करीबी सहयोगी बताये गये हैं. पुलिस ने दास के पास से दो कारें भी बरामद की हैं. इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई. उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर को कटक में आईआईएफएल की नयासड़क शाखा से 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना लूट लिया गया था. गिरफ्तार किए गए लोगों से कम से कम 10 किलो सोना जब्त किया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …