Home / Odisha / शीतलहर जारी, फूलबाणी ओडिशा में सबसे ठंडा स्थान रहा

शीतलहर जारी, फूलबाणी ओडिशा में सबसे ठंडा स्थान रहा

भुवनेश्वर. ओडिशा में शीतलहर जारी है. इसके परिणामस्वरूप राज्य में कम से कम 12 स्थानों पर पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहा कि कंधमाल जिले का फूलबाणी ओडिशा में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. दरिंगबाड़ी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर था, जबकि अनुगूल में 10, झारसुगुड़ा में 12, भवानीपाटना में 13.2, केंदुझर में 13.5, सुंदरगढ़ में 13.6, कोरापुट में 14.5, बारिपदा में 14.6, कटक में 14.9 और बलांगीर में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में पारा 16.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …