Home / Odisha / टीम यूपीएमएस कटक शाखा ने आग प्रभावितों की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ

टीम यूपीएमएस कटक शाखा ने आग प्रभावितों की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ

कटक. टीम यूपीएमएस कटक शाखा ने आग प्रभावितों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. विगत दिनांक 24/11/2020 मध्यरात्रि 1 बजे के आस पास रिंगरोड मुंडा बस्ती में आग लग जाने से 12 परिवारों का घर तथा जीवन यापन की सभी वस्तुएँ नष्ट हो गईं थीं. उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन,कटक शाखा की ओर से दानदाताओं एवं महानुभवों मोहनलाल सिंघी, रामकरण अग्रवाल, विजय कुमार नांगलिया, सरोज सुन्दरका के सहयोग से कम्बल, साड़ी, वरमुंडा, पेंट,टी-शर्ट एवं सलवारसूट वगैरह तथा अन्य गुप्त दानदाताओं की ओर से भी कुछ सामान 12 क्षतिग्रस्त परिवारों के लिए दिया गया. उपरोक्त सभी सामान आज दिनांक 27/11/2020 सुबह सीडीए सेक्टर 11 रिंगरोड नदी की औऱ मुंडा बस्ती मैं पीड़ित परिवारों के बीच वितरण किया गया. सभी दान दाताओं का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद. यह सहयोग टीम उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कटक के अध्यक्ष सुरेश कामनी (सेवक), महासचिव दिनेश जोशी तथा कोषाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में वितरण किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …