Home / Odisha / हीराकुद बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरु

हीराकुद बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरु


संबलपुर. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ओडिशा के संबलपुर जिले के हीराकुद बांध क्षेत्र में विभिन्न महाद्वीपों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरु हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गल और ब्लैक कॉर्मोरेंट जैसे पक्षियों को हाल ही में हीराकुद बांध जलाशय स्थल पर देखा गया है। हीराकुद वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रताप कोटापल्ली ने कहा, ‘‘पक्षियों ने अपने शीतकालीन प्रवास के लिए जलाशय में आना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी जलाशय में नजर आएंगे।” उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। साथ ही पक्षियों के शिकार को रोकने के लिए नियमित नाव गश्त हो रही है। जीरो प्वाइंट, बरखटिया, परबतटोंग और गोबिंदपुर में पक्षी सुरक्षा समूह पहले ही तैनात किए जा चुके हैं। हजारों विदेशी पक्षी हर सर्दी के दौरान नवंबर में हीराकुद बांध जलाशय आते हैं और मार्च तक यहां रहते हैं ।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …