Home / Odisha / ओडिशा की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन पर शोक व्यक्त

ओडिशा की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन पर शोक व्यक्त

भुवनेश्वर. राज्य की प्रथम महिला तथा राज्यपाल प्रोफेशनल गणेशी लाल की पत्नी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी का बीती रात निधन हो गया है। राजभवन की ओर से ट्वीट कर  यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

राज्य के प्रथम महिला श्रीमती  सुशीला देवी के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि राज्य की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन के संबंध में जानकर अत्यंत दुखी हैं। वह एक धर्म परायण महिला थीं।  राज्यपाल प्रो गणेशी लाल व  उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना की है।

केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी  ने शोक व्यक्त किया

राज्य की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती सुशीला देवी के निधन की खबर सुनकर वह ब स्तब्ध हैं। सुशीला देवी  प्रोफेसर गणेशी लाल के शक्ति का आधार थीं।  वह ओडिशा  के लोगों को काफी प्यार करती थीं।  प्रभु श्री जगन्नाथ प्रोफेसर गणेशी लाल व उनके परिवार को धैर्य प्रदान करें।  ओम शांति।

धर्मेंद्र प्रधान ने दुःख जताया

राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी के निधन पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती सुशीला देवी के निधन का समाचार प्राप्त कर वह दुःखी हैं।  महाप्रभु श्री जगन्नाथ इस दुखद समय में शोक संतप्त परिवार को असीम धैर्य व साहस प्रदान करें । उन्होंने अमर आत्मा की सद्गति की कामना की है।

 

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …