Home / Odisha / राज्यपाल गणेशीलाल की पत्नी का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

राज्यपाल गणेशीलाल की पत्नी का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

भुवनेश्वर.  ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का कल देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. राज्यपाल के साथ-साथ राज्य की प्रथम महिला और उनके परिवार के चार अन्य सदस्य एक नवंबर को कोविद-19 पाजिटिव पाये गये थे और उनका इलाज चल रहा था. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुशीला देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. नवीन ने उन्हें बहुत ही आध्यात्मिक बताया है. उन्होंने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. इधर, मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर, उत्कल अनुज पुस्कालय, कटक मारवाड़ी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना की है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …