Home / Odisha / जाट रेजिमेंट ने अपना 225वां स्‍थापना दिवस मनाया

जाट रेजिमेंट ने अपना 225वां स्‍थापना दिवस मनाया

नई दिल्ली. जाट रेजिमेंट ने 19 और 20 नवंबर को देश में अपनी 225 वर्षों की असाधारण एवं शानदार सेवाओं का जश्न मनाया। इस अवसर पर कर्नल ऑफ द जाट रेजिमेंट और उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, एडीसी, वीसीओएएस बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जाट वार मेमोरियल में एक माल्यार्पण समारोह के साथ हुई जिसके बाद इस रेजिमेंट के दिग्गजों के साथ एक शानदार रेजिमेंटल परेड और जोरा मीट का आयोजन किया गया।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियों का पालन करते हुए छोटे स्‍तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …