भुवनेश्वर । मालकानगिरि जिले के स्वाभिमान इलाके में शिक्षा की स्थिति में सुधार करने के लिए शिक्षक क्लस्टर की स्थापना की जाएगी। 18 दिसंबर को इसका शिलान्यास किया जाएगा। राज्य के स्कूल व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में इसमें 15 शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। इससे इस इलाके के सात पंचायत लाभान्वित होंगे। इसमें सात करोड रुपये खर्च किये जाएंगे।उन्होंने कहा कि इस क्लष्टर की स्थापना से इस इलाके में शिक्षकों को रखने में सहायता मिलेगा। स्वाभिमान इलाके में रहने के लिए शिक्षकों को समस्या नहीं आयेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मालकानगिरि जिले के स्वाभिमान इलाके के विकास के लिए एक सौ करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
