Home / Odisha / पानीबंधली में सड़़क हादसा, वृद्ध की मौत

पानीबंधली में सड़़क हादसा, वृद्ध की मौत

संबलपुर। सासन के पानीबंधली चौक पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के वक्त वृद्ध सड़क पार कर रहा था। मृत वृद्ध का नाम आनंद किसान बताया गया है तथा वह पानीबंधली गांव का ही रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर सासन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …