Home / Odisha / भाजपा नेत्री लेखाश्री के खिलाफ बीजू जनता दल का पुरी में जोरदार प्रदर्शन ,पुतला जलाए गए

भाजपा नेत्री लेखाश्री के खिलाफ बीजू जनता दल का पुरी में जोरदार प्रदर्शन ,पुतला जलाए गए

प्रमोद कुमार पृष्टि, पुरी

भाजपा के प्रवक्ता लेखाश्री सामंतसिंघार के खिलाफ बीजू जनता दल पुरी संगठन की तरफ से  पुरी में जोरदार प्रदर्शन किया गया.इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्र और राज्य प्रवक्ता लेखाश्री के खिलाफ नारेबाजी की जाने के साथ इन दोनों का पुतला टाउन थाना के सामने जलाया गया. गौरतलब है लेखाश्री ने पिछले दिनों पुरी को कोलकाता का हिस्सा बताते हुए   कहा था कि संबित पात्र के चुनाव में खड़े होने के बाद पुरी को लोग पहचाने, इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया था. आज बीजू जनता दल के सभी संगठन की तरफ से मेडिकल चौक से बीजू पटनायक की प्रतिमा के सामने से जुलूस निकालकर टाउन थाना तक पहुंचे. इसके बाद नारेबाजी के साथ पुतला जलाया. इस कार्यक्रम में पुरी के वरिष्ठ नेता  शांति लता प्रधान, स्टालिन , सब्यसाची महापात्र, अरुणिमा नंद, प्रशांत पटनायक प्रमुख नेता उपस्थित रहे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …