Home / Odisha / राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने युवक के पास से जब्त किया 30 लाख रुपये की नकदी

राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस ने युवक के पास से जब्त किया 30 लाख रुपये की नकदी

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक के पास से 30 लाख रुपये जब्त किया गया है। खंडगिरि थाना पुलिस ने आज सुबह इस रकम को जब्त किया है। इस मामले में महावीर प्रसाद दास नामक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सूचना के मुताबिक महावीर एक बैग में रुपये भरकर तपोवन पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। सूत्रों से खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और उसके पास से रूपये को जब्त करने के साथ ही उसे थाने ले आयी। इतनी बड़ी रकम महावीर को कहां से मिली और वह यह रकम लेकर कहां जा रहा था, पुलिस पूछताछ कर रही है। खबर मिलने के बाद महावीर के एक मित्र प्रलय कुमार पाढ़ी नामक युवक थाने में पहुंचकर कहा कि यह रुपया उसका है। वह पान मशाला, गुटखा का व्यापार करता है। राज्य के विभिन्न जगहों पर माल भेजता है। लाकडाउन एवं शटडाउन के कारण पारलाखेमुंडी में मेरा लाखों रुपया बाकी रह गया था। उक्त राशि कलेक्शन करने के लिए मैंने अपने मित्र महावीर को पारलाखेमुंडी भेजा था। महावीर वहां से 30 लाख रुपया लेकर बस के जरिए आज यहां पहुंचा है और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। यह पूरी रकम मेरी है और इसका पूरा हिसाब एवं जरूरी कागगजात मैं पुलिस को दूंगा।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कटक नयासड़क में मौजूद आईएफएल फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपये के साथ सोने के आभूषण की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। आज राजधानी भुवनेश्वर में संदेहजनक अवस्था में 30 लाख रुपये मिलने की घटना रहस्य को बढ़ा दिया है। कटक में हुई लूट एवं आज इतनी रकम मिलने के मामले में कोई समानता है या नहीं पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …