Home / Odisha / युवाओं को बहुकौशल प्रशिक्षण के लिए एमसीएल और सिपेट में करार

युवाओं को बहुकौशल प्रशिक्षण के लिए एमसीएल और सिपेट में करार

 

संबलपुर. 24 युवाओं को 6 महीने का आवासीय प्रशिक्षण देने के लिए एमसीएल ने सिपेट के साथ करार किया है. समझौता 17 नवंबर को किया गया है. सीएसआर प्रोजेक्ट हैंडीमैन के तहत इन बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में एमसीएल ने दी है. इस समझौता पत्र पर एमसीएल मुख्यालय संबलपुर में कंपनी के सीएसआर महाप्रबंधक और उपनिदेशक तथा सिपेट प्रमुख ने हस्ताक्षर किया. युवाओं को स्वरोजगार की तरफ प्रेरित करने के लिए इस योजना को तैयार किया गया है. इसके तहत कई विषयों को जोड़ा गया है, जहां बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. इस परियोजना पर कुल 41 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …