Home / Odisha / बालेश्वर जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के गहने बरामद

बालेश्वर जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के गहने बरामद

बालेश्वर. जिला पुलिस ने चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पांच नवंबर को सोरो के बिदु चौक के पास सुनार से चुराए गए सोने के गहनों का एक बड़ा हिस्सा पांच अंतर-जिला डकैतों की गिरफ्तारी के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है. यह जानकारी जिला पुलिस ने बुधवार को दी है. इस मामले में पांच आरोपियों में से चार की पहचान सनातन दास, रतिकांत दास, चिन्मयी दास और जितेंद्र दास के रूप में की गई है. इनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि केंदुझर जिले के आनंदपुर के एक सुनार के पास लगभग 500 ग्राम वजन के सोने के गहने थे, जिसे बालेश्वर देने आ रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर जांच के दौरान पांच को पकड़ लिया गया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …