Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना योद्धाओं का अलग अस्पताल में होगा इलाज

ओडिशा में कोरोना योद्धाओं का अलग अस्पताल में होगा इलाज

भुवनेश्वर. डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और कोविद योद्धाओं की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए ओडिशा सरकार ने बुधवार को आदित्य अश्विनी अस्पताल को नामित किया है. अब इस अस्पताल में कोरोना योद्धाओं का इलाज किया जायेगा.

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) को लिखे एक पत्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव राजेश कुमार अग्रवाला ने जल्द से जल्द प्रावधान बनाने के लिए कहा है. उन्होंने लिखा है कि गंभीरता से विचार करने के बाद प्राथमिकता के आधार पर सरकार डॉक्टरों और कोविद-19 योद्धाओं के इलाज के लिए आदित्य अश्विनी कोविद-19 अस्पताल को नामित कर रही है. इससे पहले 18 अक्टूबर को ओडिशा सरकार ने राज्य में ड्यूटी पर मारे गए कोविद वारियर्स के परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …