Home / Odisha / बालेश्वर में दो महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 8.5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

बालेश्वर में दो महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 8.5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

बालेश्वर. जिले के अदरबाजार से पुलिस ने दो महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 8.5 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की गई. एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहदेवखुंटा पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने शहर के अरदाबाजार के पास लोगों की आवाजाही की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर अरदबाजार क्षेत्र की दो महिलाएं, रोजानी बीबी और स्वेलेहा बीबी भागने की कोशिश की. इससे पुलिस को शक हुआ पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं का पीछा किया और पकड़कर उनके सामान की तलाशी ली. दोनों महिलाओं के पास से ब्राउन शुगर मिला. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, रोजानी से कुल 41 ग्राम ब्राउन शुगर और 9,300 रुपये नकद और स्वेलेहा से 46 ग्राम ब्राउन शुगर और 9,400 रुपये बरामद किए गए. पुलिस ने दो मामले दर्ज करने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत में भेज दिया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …