Home / Odisha / पिता के खिलाफ शिकायत के लिए 10 किलोमीटर पैदल चली बेटी

पिता के खिलाफ शिकायत के लिए 10 किलोमीटर पैदल चली बेटी

केंद्रापड़ा. ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले की एक 11 वर्षीय लड़की सोमवार को अपने पिता के खिलाफ शिकायत करने के लिए जिलाधिकारी से मिलने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चली. आरोप है कि उसके पिता ने उसके वजीफे और मिड डे मील (एमडीएम) के पैसे छीन लिया है. इसकी पहचान मरसंघाई ब्लॉक के दुमुका विद्यापीठ की छात्रा सुश्री संगीता सेठी के रूप में बतायी गयी है. 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके यह जिलाधिकारी सामर्थ वर्मा के पास पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी. उसने बताया है कि दो साल पहले उसकी मां की मृत्यु हो गयी. इसके बाद पिता रमेश चंद्र सेठी ने पुनर्विवाह किया. उसके पिता और सौतेली माँ ने कथित रूप से संगीता की देखभाल करने से मना कर दिया. इसके बाद लड़की अपने चाचा के यहाँ रुकी. संगीता का बैंक में खाता होने के बावजूद उसके वजीफे और एमडीएम की राशि उसके पिता के खाते में आती है. जब नाबालिग लड़की के पिता ने राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये गये वजीफा और एमडीएम के रूपये उसे देने से इनकार किया तो, उसने हस्तक्षेप के लिए जिलाधिकारी से संपर्क करने का फैसला किया. बताया गया है कि जिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …