Home / Odisha / इसी सत्र में ओडिशा में कक्षा 10 और 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं होंगी

इसी सत्र में ओडिशा में कक्षा 10 और 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं होंगी

भुवनेश्वर. ओडिशा में कक्षा 10 और 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कम से कम तीन महीने तक कक्षाएं चलाने के बाद आयोजित की जाएंगी. यह जानकारी स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने आज दी. मंत्री ने यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि देरी हो सकती है, लेकिन मैट्रिक और प्लस-II दोनों वार्षिक परीक्षाएं इस शैक्षणिक वर्ष में होंगी. न्यूनतम तीन महीने तक कक्षाएं आयोजित करने के बाद दोनों परीक्षाओं के लिए व्यवस्था की जाएगी. हालांकि अगर केंद्र दोनों बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं करने का फैसला करता है, तो ओडिशा सरकार भी इसका अनुसरण कर सकती है. मंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर के बाद कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …