Home / Odisha / नालको स्मेल्टर प्लांट परिसर में श्रमिक की मौत से तनाव

नालको स्मेल्टर प्लांट परिसर में श्रमिक की मौत से तनाव

अनुगूल. नालको स्मेल्टर प्लांट परिसर में आज सुबह एक मजदूर की मौत के बाद तनाव व्याप्त हो गया. पीड़ित परिवार के सदस्य मुआवजे की मांग के लिए प्लांट के सामने वाले गेट के सामने धरने पर बैठ गए और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी की मांग करने लगे. मृतक की पहचान तुलसीपाल गांव निवासी अक्षय देहुरी (42) के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, वह स्मेल्टर प्लांट की आरपीओ सिल्वर यूनिट के एस्बेस्टोस की मरम्मत करने में लगा हुआ था. इसी दौरान वह 90 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …